Ideas for new india 2020
kuchalagkare.in
कर्मचारी वर्ग लंच के लिए या तो बाजार पर निर्भर हैं या घर से सुबह ही लेकर चलता है। अगर कर्मचारी वर्ग को समय पर ताज़ा और पौष्टिक आहार कार्यक्षेत्र में ही उपलब्ध कराया जाए वो भी बड़े पैमाने में और सस्ता तो अच्छा होगा। खेल, व्यायाम और मेडिटेशन को भी जीवन के दूसरे रोजमर्रा कर्मो की तरह गली गली में इसका विस्तार किया जाना चाहिए ताकि बच्चो में बड़ रहा मोबाइल के दुष्परिणमों से थोड़ी राहत दी जा सके। इसके लिए पार्कों व स्कूलों को उपलब्ध कराया जाए। बुजुर्गो व इस क्षेत्र के एक्सपर्ट युवाओं को लगाया जा सकता हैं।
बुजुर्गो के चिंतन मनन या संगोष्ठी या विचार प्रस्तुति केंद्र संचालित किय जाए। सामाजिक राजनीतिक परिपेक्ष को उनके समक्ष रखा जाए। संकीर्तन मंडल का आयोजन किया जाए। गृहणियों को भी साधन उपलब्ध कराया जाए ताकि वे भी अपने खाली समय को किस तरह प्रॉडक्टिव बना सके। गली गली में ऐसे पर्यवेक्षक हों जो सभी से आइडिया का संग्रह कर उन पर विचार विमर्श करे और उनको कार्यन्वित करने के लिए यथा संभव प्रयास करें।
नृत्य कला संगीत गीत लेखन पाठन नाट्यशाला को भी शिक्षण व प्रस्तुति के लिए अवसर दिया जाना चाहिए। इन सभी में असीम रोजगार की संभावनाएं है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी युवाओं को स्कूलों से ही प्रेरित व कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें